भाजपा नेताओं ने नीतीश-लालू पर साधा निशाना
बेगूसराय ग्रामीण: सोमवार को होटल सायनारा के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए
बेगूसराय ग्रामीण: सोमवार को होटल सायनारा के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मुन्ना, भाजपा पंचायती राज मंच के जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य बलराम प्रसाद सिंह, वरीय नेता कृष्ण मोहन पप्पू और वशिष्ठ सिंह ने सूबे के सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने भूमि अधिग्रहण विधेयक को लेकर जदयू-राजद द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन को बकवास करार दिया। वहीं केंद्र की नमो सरकार की जमकर प्रशंसा की। कहा, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है।
पार्टी नेताओं ने सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए बताया कि अभी तक संपूर्ण देश में भाजपा के सात करोड़ 15 लाख 38 हजार 615 सदस्य बन चुके हैं। कहा, लक्ष्य विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनने का है। अभी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि, बेगूसराय में एक लाख 75 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने निर्धारित किया है। बछवाड़ा विधानसभा में 25 हजार सदस्य बनाने हैं। निश्चित रूप से पार्टी लक्ष्य को प्राप्त करेगी।
पार्टी नेताओं ने 14 अप्रैल को पटना में आयोजित कार्यकर्ता समागम को सफल बनाने की भी अपील की। वहीं पार्टी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च को मंसूरचक, 22 मार्च को भगवानपुर और 29 मार्च को बछवाड़ा भाजपा मंडल सम्मेलन आयोजित है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बाद बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी। कहा, बछवाड़ा विधान सभा में भी कमल खिलेगा।
इस अवसर पर अनिल भारती, अशोक सिंह, सुनील सिंह, राम जीवन राय, रामकुमार चौधरी आदि मौजूद थे।