विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास
जागरण संवाददाता, बेगूसराय : सदर प्रखंड के चिलमिल पंचायत स्थित हरदिया ग्राम में शुक्रवार को मुख्यमं
जागरण संवाददाता, बेगूसराय :
सदर प्रखंड के चिलमिल पंचायत स्थित हरदिया ग्राम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत साढ़े सात लाख रूपए की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने विधायक योजना के तहत कराए गए कार्यो की चर्चा की तथा कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामराज महतो, मो. औरंगजेब, मो. हसन, अमानुल्लाह आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्जुन साह ने की। वहीं विधायक श्री सिंह ने मध्य विद्यालय हर्रख में विद्यालय के चाहारदीवारी निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। मौके पर विद्यालय प्रधान अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।