कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
संवाद सूत्र, चेरिया बरियारपुर, (बेगूसराय): कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चेरिया बरियारपुर प्रखं
संवाद सूत्र, चेरिया बरियारपुर, (बेगूसराय): कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चेरिया बरियारपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष 13 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना दिया। इस अवसर पर एक सभा भी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता चेरिया बरियारपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय चौधरी ने की।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने केंद्र की सरकार को जनविरोधी करार दिया। कहा, भूमि अधिग्रहण कानून किसानों के हित पर सीधा हमला है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने जिला की समस्याओं को भी सामने रखा। यूरिया खाद की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन व सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। वहीं रामपुर घाट पुल की समस्या को भी सामने रखा।
सभा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, रामविलास सिंह, हारुण रसीद, राजेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा, लखन पासवान, पंकज शिशु, कारी सिंह, अरुण राउत, रामविलास पहलवान आदि ने संबोधित किया।