बरौनी थर्मल में मजदूरों की हड़ताल समाप्त
संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : बरौनी थर्मल न्यू एक्शटेंशन प्रोजेक्ट के मुख्य द्वार पर एटक के बैनर तल
संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : बरौनी थर्मल न्यू एक्शटेंशन प्रोजेक्ट के मुख्य द्वार पर एटक के बैनर तले विगत 22 जनवरी से जारी मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सदर एसडीओ सत्यप्रकाश मिश्रा, सदर डीएसपी राजकिशोर सिंह, एटक नेता प्रह्लाद सिंह, भेल के सुरजीत मंडल, सीआईएसएफ सदस्य मनीष कुमार के द्वारा मजदूरों के सवाल पर सहानुभूति वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त हुआ। मजदूरों की मांग के तहत हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान, ओवर टाइम कार्य करवाकर वेतन भुगतान दिया जाएगा। साथ ही जिन 20 मजदूरों का का गेट पास निर्गत नहीं किया था। उन सारे मजदूरों का चकिया थाना से जमानत लेकर पुन: गेट पास हेतु चरित्र सत्यापित कर गेट पास निर्गत करने पर सहमति बनी। सदर एसडीओ एवं सदर डीएसपी ने मजदूरों की दोनों मांगों पर वार्ता कर प्रबंधन से वार्ता कर सहमति दी। एटक नेता प्रह्लाद सिंह ने कहा कि मजदूरों की अन्य मांगों पर श्रम अधीक्षक के साथ लिखित वार्ता पर सहमति ली जाएगी। अगर दो दिन के अंदर सकारात्मक लिखित वार्ता मजदूर हित में नहीं किया जाएगा तो पुन: मजदूर हड़ताल पर चले जाएंगे। इस तरह बरौनी थर्मल के न्यू एक्शटेंशन प्रोजेक्ट में पुन: कार्य प्रारंभ हो गया।