पोशाक मद में कम आवंटन से उहापोह
संवाद सूत्र, खोदावंदपुर (बेगूसराय) : प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ
संवाद सूत्र, खोदावंदपुर (बेगूसराय) : प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पोशाक राशि मद में सरकार द्वारा जरूरत से कम आवंटन मिलने से विद्यालय के प्रभारी परेशान हैं। प्रखंड शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड में कुल 68 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कुल 18,404 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 14,222 हैं। इनके लिए प्रखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा राशि की मांग की गई थी। परंतु, विभाग द्वारा मात्र 13,447 छात्र-छात्राओं के लिए राशि का आवंटन प्रखंड में प्राप्त हुआ है। जिससे 775 छात्र-छात्राओं के लिए पोशाक राशि कम पड़ गया है। ऐसे में विद्यालय प्रधान के लिए पोशाक राशि का वितरण गले की हड्डी बन गई है। दर्जनों प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने बताया कि इस परिस्थिति में 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले शत प्रतिशत छात्र राशि लेने आ जाते हैं। तब कम आवंटन के कारण शेष बचे छात्र व उनके अभिभावक शिक्षक के साथ झगड़ा झंझट करेंगे। जिससे विधि व्यवस्था की समस्या भी आ सकती है। इसकी पुष्टि बीइओ संतोष दास ने की है। उन्होंने कहा कि शेष छात्रों के लिए राशि की मांग की है।