प्रतिभा सम्मान परीक्षा का आयोजन
संवाद सूत्र, बखरी (बेगूसराय) : अभाविप नगर इकाई ने स्वामी विवेकानंद जयंती पखवाड़ा के तहत रविवार को प्र
संवाद सूत्र, बखरी (बेगूसराय) : अभाविप नगर इकाई ने स्वामी विवेकानंद जयंती पखवाड़ा के तहत रविवार को प्राजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार ने स्वामी जी के भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में श्री कुमार ने कहा कि स्वामी जी देश ही नहीं विदेशों में भी सम्मानित हैं। आज के छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शो को अपनाने की सलाह देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के करीब सात सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की बात नगर मंत्री समीर श्रवण ने कही है। अभाविप के नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी एवं दीपक सिंह ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए मुरारी ठाकुर, मिथिलेश प्रीति, किरण, ऋतु, रानी, अंजली, नीतू, बसंत, प्रेम गांधी, आदि को बधाई दी है। मौके पर अभाविप के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश राज, प्रिंस सिंह, कोमल आर्य आदि मौजूद थे।