ईख लदा ट्रैक्टर झोपड़ी पर पलटा
संवाद सूत्र, बखरी : बखरी नगर के रौता मुसहरी में बुधवार की देर रात्रि एक ईख लदा ट्रैक्टर झोपड़ी के उपर
By Edited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 05:59 PM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 05:59 PM (IST)
संवाद सूत्र, बखरी : बखरी नगर के रौता मुसहरी में बुधवार की देर रात्रि एक ईख लदा ट्रैक्टर झोपड़ी के उपर पलट गया। जिससे झोपड़ी पूरी तरह ध्वस्त हो गई। हालांकि झोपड़ी में किसी के नहीं रहने के कारण किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई। झोपड़ी रौता मुसहरी के महादलित विंदेश्वरी सदा का बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बखरी-सोनीहार पथ के अत्यधिक जर्जर रहने के कारण छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संयोगवश रात्रि का समय था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें