लाइब्रेरियन के निधन पर शोक
बेगूसराय सदर : बीएन उच्च विद्यालय तेयाय के पुस्ताकालयाध्यक्ष श्यामनन्दन चौधरी के असामयिक निधन पर जि
बेगूसराय सदर : बीएन उच्च विद्यालय तेयाय के पुस्ताकालयाध्यक्ष श्यामनन्दन चौधरी के असामयिक निधन पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ ने गहरा शोक प्रकट किया है। संघ के जिलाध्यक्ष उमानंद चौधरी ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि लहेरियासराय दरभंगा निवासी श्यामनंदन चौधरी शुक्रवार को ट्रेन पकड़कर तेयाय अपने विद्यालय जा रहे थे कि इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर जिला माध्यमिक शिक्षक भवन में एक शोकसभा का भी आयोजित किया गया। सभा में उपस्थित संघ के पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की। मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद राय, संयुक्त सचिव अवध किशोर सिंह, राजेंद्र नारायण सिंह राजदेव राय, अमर सिंह, सचिव मो. सलीमउद्दीन आदि मौजूद थे।