राशि निकासी के बाद रसोईया को नहीं हुआ भुगतान
गढ़पुरा : रसोईया को मिलने वाली राशि की निकासी कर उसके तीन माह बाद भी भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत
गढ़पुरा : रसोईया को मिलने वाली राशि की निकासी कर उसके तीन माह बाद भी भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत मध्याह्न भोजन के प्रखंड साधन सेवी से की गई है। मामला प्रखंड के कुम्हरसों पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बदिया की है। रसोईया का कहना है कि विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधान उमेश पासवान ने तीन महीने की मानदेय राशि बैंक से निकाल लिए हैं। उक्त राशि को अब तक इन लोगों के खाता में नहीं डाला गया है। जबकि राशि की निकासी एक माह पहले की गई है। इस संबंध में एमडीएम के प्रखंड साधन सेवी मो. परवेज आलम ने बताया कि बदिया विद्यालय में तीन रसोईया कार्यरत हैं। पूर्व प्रभारी प्रधान उमेश पासवान ने सात महीने से मध्याह्न भोजन की उपयोगिता नहीं जमा किया है। रही रसोईया के भुगतान की बात तो इसकी जानकारी ली जा रही है।