छोटी-छोटी खबरें
चोरी गढ़पुरा : मौजी हरि सिंह पंचायत स्थित गुदार चौक के समीप से तीन सोलर प्लेट सोमवार की रात चोरों
By Edited By: Published: Wed, 19 Nov 2014 01:06 AM (IST)Updated: Wed, 19 Nov 2014 01:06 AM (IST)
चोरी
गढ़पुरा : मौजी हरि सिंह पंचायत स्थित गुदार चौक के समीप से तीन सोलर प्लेट सोमवार की रात चोरों ने उड़ा डाले। चोरी के क्रम में दो प्लेट क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी स्थानीय मुखिया अरविंद कुमार ने दी।
रामायण पाठ का आयोजन
गढ़पुरा : गढ़पुरा शहजाडीह प्रांगण में रामायण पाठ का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस रामायण गोष्ठी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। गढ़पुरा की शोभा रानी के नेतृत्व में आयोजित रामायण पाठ में राजकुमारी देवी, मीरा देवी, प्रमिला देवी, जगतारण देवी, कौशल्या देवी, जानकी देवी आदि ने हिस्सा लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें