Move to Jagran APP

अलग-अलग घटनाओं में दो को मारी गोली

बलिया/बेगूसराय : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटी घटनाओं में अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार जख्

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 01:05 AM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 01:05 AM (IST)
अलग-अलग घटनाओं में दो को मारी गोली

बलिया/बेगूसराय :

loksabha election banner

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटी घटनाओं में अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार जख्मी कर दिया। जानकारी अनुसार मंगलवार की देर संध्या बलिया थाना क्षेत्र के नुरजमापुर के समीप 'डेरा' से घर जाने के क्रम में बिजली मिस्त्री नुरजमापुर निवासी अरुण यादव को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली अरुण के सीने में लगी है। जानकारी अनुसार घायल का इलाज बेगूसराय के एक अस्पताल में चल रहा है।

वहीं सूचना मिलते ही बलिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार दल- बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि घायल का इलाज बेगूसराय में चल रहा है। फर्द बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

दूसरी ओर नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के दमदमा गांव में चार हजार रुपए के लेनदेन के विवाद में दमदमा गांव निवासी सत्य नारायण पासवान के 45 वर्षीय पुत्र मुरारी पासवान को गोली मारकर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी अनुसार मुरारी बीते कुछेक सालों से दमदमा में घर बनाकर रह रहा है। घटना बुधवार की रात्रि दस बजे के आसपास की बताई जा रही है। घायल का इलाज बेगूसराय में चल रहा है। नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में बलिया थाना के नुरजमापुर निवासी संजीव पासवान को नामजद किया गया है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है। कहा, संजीव के साथ मुरारी का लेनदेन का विवाद था और इसी में यह घटना घटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.