शरारती तत्वों ने विद्यालय में लगाई आग
बेगूसराय सदर : बेगूसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागदह में बीती रात असामाजिक तत
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:51 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:51 AM (IST)
बेगूसराय सदर : बेगूसराय सदर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागदह में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। जिसमें हजारों रुपये मूल्य का सामना जलकर राख हो गया। इस संबंध में विद्यालय के एचएम द्वारा सिंघौल ओपी में एक आवेदन दिया गया है। जानकारी देते हुए निगम पार्षद पामा देवी के पति मनोज कुमार ने बताया कि दीपावली के अवसर पर उक्त विद्यालय के निकट बच्चे पटाखा फोड़ रहे थे। इसी दौरान कुछेक शरारती तत्वों के द्वारा एक टायर जलाकर खिड़की के रास्ते वर्ग कक्ष में फेंक दिया गया। जिसके कारण कमरा में रखे बेंच व अन्य विद्यालय सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में लगभग पांच से दस हजार रुपये के सामान जल गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें