नावकोठी के पांच पैक्सों के परिणाम घोषित
संवाद सूत्र, नावकोठी : प्रखंड के पांच पैक्स चुनाव के परिणाम की घोषणा बुधवार को कर दी गई। प्रखंड निर्
संवाद सूत्र, नावकोठी : प्रखंड के पांच पैक्स चुनाव के परिणाम की घोषणा बुधवार को कर दी गई। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आफताब आलम ने बताया कि नावकोठी पैक्स चुनाव में देवेंद्र प्रसाद सिंह 82 मतों से विजयी घोषित किए गए। उन्हें 227 मत प्राप्त हुआ। जबकि पराजित उम्मीदवार अजय सहनी को 145 मत मिले। महेशवाड़ा में रेखा देवी को 658 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमार को 410 मतों से पराजित किया। रजाकपुर में शंकर महतो ने जितेंद्र कुमार को 80 मतों से, हसनपुर बागड़ में महेश महतो ने मनोज कुमार को 80 मतों से, महेशपुर में चंद्रभूषण चौधरी ने मनीष साह को 42 मतों से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। जबकि डफरपुर पंचायत में कुमार गणेश शंकर सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं पहसारा पश्चिम, पहसारा पूर्वी एवं समसा में कार्यसमिति के उम्मीदवार का नामांकन नहीं होने से चुनाव नहीं हुआ।