मुख्यमंत्री ने किया कलाकृतियों का निरीक्षण
जागरण संवाददाता, बेगूसराय : बुधवार को डा. श्रीकृष्ण सिंह जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने गढ़पुरा पह
जागरण संवाददाता, बेगूसराय :
बुधवार को डा. श्रीकृष्ण सिंह जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने गढ़पुरा पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने हेलीकाप्टर से उतरने पर गार्ड आफ आनर लिया। इससे पूर्व वहां मौजूद कमिश्नर, डीएम सीमा त्रिपाठी, एसपी मनोज कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष इंदिरा देवी, जदयू नेता चितरंजन सिंह सहित अन्य नेताओं ने बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया। गार्ड आफ आनर के उपरान्त मुख्यमंत्री सत्याग्रह स्थल पर पहूंचे। यहां उन्होंने डीएम श्रीमति त्रिपाठी के निर्देश पर जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक अनिल पृथ्वी द्वारा बनवाए गए कालाकृतियों का भी निरीक्षण किया। तदुपरान्त उन्होंने डा. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उक्त परिसर में पौधा रोपण कार्य भी किया। उनके साथ सूबे के पीएचइडी मंत्री डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह भी मौजूद थे।