मानव व मानवता ही मानवाधिकार का कर्तव्य : रजनीश
संवाद सूत्र, साहेबपुर कमाल : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण ब्यूरो की प्रखंड इकाई का सम्मेलन रविवार को जौहरी लाल उच्च विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता ब्यूरो के जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ चौधरी ने की। सम्मेलन का उद्घाटन विधान पार्षद रजनीश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानव एवं मानवता को परिभाषित कर लोगों को खास कर ब्यूरो के सदस्यों को जनहित का ख्याल रख कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मानव की सेवा मानवता के आधार पर किया जाना ही मानवाधिकार की प्राप्ति है। इस अवसर पर प्रखंड इकाई का भी गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष आनंद सिंह, उपाध्यक्ष देवव्रत सिंह एवं गणेश चौधरी बने। कोषाध्यक्ष महेश्वर पासवान को बनाया गया है। उपेंद्र यादव सचिव तो हंसदेव सिंह को संगठन मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार महिला सेल में माला देवी को अध्यक्ष, रेणु देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर आलोक कुमार सिंह, समाजसेवी सुरेंद्र विवेक, एहतेशामुल, मीनाक्षी देवी, उषा रानी, सरफराज आलम, मनोज यादव, पवन ठाकुर आदि उपस्थित थे।