रामचंद्र अध्यक्ष व अलीमुद्दीन बने सचिव
संवाद सहयोगी, लाखो : जन वितरण प्रणाली डीलर संघ के सदर प्रखंड इकाई का संगठनात्मक चुनाव रविवार को सार्वजनिक धर्मशाला रतनपुर में संपन्न हुआ। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए रामचंद्र राय, सचिव पद के लिए मो. अलीमुद्दीन, संयुक्त सचिव के लिए राजेंद्र रजक, जिला प्रतिनिधि के लिए टुनटुन सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति नहीं होने के कारण डीलरों से मतदान कराया गया। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर जगदीश चौधरी को 29 मत एवं श्रीमति रेखा देवी को 54 मत मत प्राप्त हुए। रेखा देवी 25 मत से विजयी घोषित की गई। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर भुवनेश्वर राय को 50 मत एवं प्रमोद कुमार को 33 मत प्राप्त हुआ। भुवनेश्वर राय को 17 मतों से विजयी घोषित किया गया। मतदान पर्यवेक्षक सह डीलर संघ के जिला अध्यक्ष गंगाधर झा की निगरानी में चुनाव एवं मतों की गिनती के पश्चात परिणाम की घोषणा की गई। इस अवसर पर बरौनी प्रखंड के अध्यक्ष मो. जब्बार, सचिव अनिल सिंह, जिला के संयुक्त सचिव उपेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह, राम पदारथ सिंह, शंकर सिंह पटेल, प्रभु पासवान, रामचंद्र पासवान, टुनटुन कुमार आदि मौजूद थे।