शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले..
संवाद सूत्र, भगवानपुर : तेघड़ा प्रखंड के पकठौल चौक पर रविवार को भारती कम्युनिस्ट पार्टी के शहीद का. राजेंद्र सहनी के 30वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता महिला का. राम कुमारी देवी ने की। भाकपा के जिला सचिव मंडल सदस्य अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि शहीदों की मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले.., उन्होंने कहा कि का. राजेंद्र सहनी सच्चे मार्क्सवादी थे। उन्होंने पूंजीवादी एवं सामंतवादी प्रथा के उन्मूलन के क्रम में अपना बलिदान दिया। इसलिए उनके शहादत दिवस पर उन्होंने पूंजीवादी एवं सामंतवादी प्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सभा को माकपा के राज्य कमेटी सदस्य का. दिनेश प्रसाद सिंह, जिला मंत्री सुरेश यादव, जिला किसान सभा के संयुक्त सचिव रामाशीष राय, जिला सचिव मंडल सदस्य का. रत्नेश झा, सुरेश पासवान, विंदेश्वरी सिंह आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर बालेश्वर सिंह, गणेश चौरसिया, राजेंद्र शर्मा, रामचंद्र गुप्ता, पुलिस पासवान, सुबोध सिंह समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन जनवादी लेखक संघ के जिला सचिव डा विनिताभ ने की।