Move to Jagran APP

बूढ़ी गंडक ने पकड़ी रफ्तार, विभाग चौकस

By Edited By: Published: Sun, 17 Aug 2014 05:22 PM (IST)Updated: Sun, 17 Aug 2014 05:22 PM (IST)
बूढ़ी गंडक ने पकड़ी रफ्तार, विभाग चौकस

निर्भय, बेगूसराय : निरंतर बारिश के बीच बूढ़ी गंडक का बढ़ना जारी है। समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक बड़ी तेजी से बढ़ रही है। यहां प्रतिघंटे तीन से चार सेमी के हिसाब से पानी में वृद्धि जारी है। हालांकि यहां वह खतरे के निशान से नीचे है। दूसरी ओर रोसड़ा में वह स्थिर है और खगड़िया में जलस्तर में कमी आई है।

loksabha election banner

केंद्रीय जल आयोग, कोसी उपमंडल, बेगूसराय की ओर से रविवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार बूढ़ी गंडक का बढ़ना जारी रहेगा।

इधर, गंगा के जलस्तर में रविवार को भी कमी दर्ज की गई है। हाथीदह में 21 सेमी की कमी आई है। हालांकि, वह यहां खतरे के निशान से अभी भी 66 सेमी ही नीचे बह रही है। वहीं, कोसी बसुआ, वलतारा और कुरसेला तीनों जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर है। विभागीय जानकारी के अनुसार कोसी के बढ़ने की संभावना है।

इंसेट

16 अगस्त

बूढ़ी गंडक

जलस्तर खतरा निशान

समस्तीपुर: 42.170 46.025 रोसड़ा: 38.903 42.30

खगड़िया: 36.520 36.580

कोसी

जलस्तर खतरा निशान

बसुआ: 48.450 47.750

वलतारा:33.812 33.850

कुरसेला:30.370 30.00

गंगा

जलस्तर खतरा निशान

हाथीदह: 41.315 41.76

मुंगेर: 38.010 39.33

इंसेट

17 अगस्त

बूढ़ी गंडक

जलस्तर खतरा निशान

समस्तीपुर: 42.320 46.025 रोसड़ा: 38.943 42.30

खगड़िया: 36.395 36.580

कोसी

जलस्तर खतरा निशान

बसुआ: 48.420 47.750

वलतारा:34.292 33.850

कुरसेला:30.490 30.00

गंगा

जलस्तर खतरा निशान

हाथीदह: 41.100 41.76

मुंगेर: 37.860 39.33

(नोट: केंद्रीय जल आयोग, कोसी उपमंडल, बेगूसराय की ओर से जारी रिपोर्ट पर आधारित। जलस्तर मीटर में।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.