युवती से दुष्कर्म का प्रयास
By Edited By: Published: Sun, 10 Aug 2014 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 10 Aug 2014 07:02 PM (IST)
बलिया : थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया में एक युवती से दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला तब सामने आया जब पीड़ित युवती ने बलिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी। पीड़िता के बयान पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने प्राथमिकी संख्या 275/14 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पीड़िता के अनुसार शनिवार की दोपहर वह शौच के लिए गयी थी। इसी दौरान दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता का इलाज बलिया अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें