वृक्षों की रक्षा का लिया संकल्प
By Edited By: Published: Sun, 10 Aug 2014 06:34 PM (IST)Updated: Sun, 10 Aug 2014 06:34 PM (IST)
संवाद सूत्र, बीहट : रक्षाबंधन के अवसर पर बेगूसराय वन प्रमंडल अंतर्गत बरौनी वन प्रक्षेत्र में अभियान चलाकर वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया गया। मौके पर उर्वरक नगर कालोनी स्थित पौधशाला में वृक्षों में रक्षासूत्र बांधे गए।
इस अवसर पर बरौनी वन क्षेत्र के पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, संबर्द्धन की अपील लोगों से की। मौके पर वन परिसर पदाधिकारी कन्हैया लाल शर्मा, मिथिलेश सिंह, पूर्व पार्षद डा. जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें