Move to Jagran APP

गोली मार किया जख्मी, बाइक लूटी

By Edited By: Published: Sat, 09 Aug 2014 07:54 PM (IST)Updated: Sat, 09 Aug 2014 07:54 PM (IST)

भगवानपुर (बेगूसराय) : भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव में सूर्यपुरा-संजात पथ पर शुक्रवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने चक्का गांव के अशोक राय को गोली मारकर जख्मी कर दिया तथा उनकी मोटरसाइकिल छीन ली। जानकारी अनुसार अशोक राय सूर्यपुरा बाजार से रात के करीब नौ बजे अपने घर चक्का-सहलौरी लौट रहे थे। तभी सशस्त्र अपराधियों ने उक्त स्थल पर इस घटना को अंजाम दिया।

loksabha election banner

जानकारी अनुसार अशोक राय को हाथ में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिये बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगवानपुर थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जख्मी खतरे से बाहर बताए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.