Move to Jagran APP

कांग्रेसजन संघर्ष को तैयार रहें : सार्जन सिंह

By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 07:46 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 07:46 PM (IST)
कांग्रेसजन संघर्ष को तैयार रहें : सार्जन सिंह

संवाद सूत्र, बीहट : बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक मध्य विद्यालय जैमरा के प्रांगण में शनिवार को आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बरौनी प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने की। बैठक में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में खाद्य सुरक्षा कानून में व्याप्त त्रुटी को दूर करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना में व्यापक पैमाने पर अनियमितता है। जिसे अविलंब दूर किया जाए। केंद्र में भाजपा सरकार केवल कारपोरेट घरानों की सरकार के रूप में कार्य कर रही है। आम आदमी पूरी तरह से बदहाली की स्थिति में आ गयी है। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों को संघर्ष के लिए कमर कसने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 अगस्त को बरौनी प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। बैठक को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि राम विलास सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह इंटक जिलाध्यक्ष चुनचुन राय, बद्री सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, विनय कुमार, फूल हसन, प्रदेश प्रतिनिधि नारायण सिंह, श्याम नंदन सिंह कंपनी, अशोक शर्मा, रामाश्रय पंडित, राम पदारथ सिंह, अदालत चौधरी, सुरेंद्र राय, रामजी शर्मा, फूलो सिंह, कपिलदेव सिंह, मुकेश सिंह, प्रखंड कांग्रेस हरिजन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामवृक्ष पासवान आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.