Move to Jagran APP

स्कूल की दशा सुधारना प्राथमिकता : प्रमुख

बांका। प्रखंड के सभी शिक्षक अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। वर्ना अपना तबादला अन्य जगहों पर करा लें।

By Edited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 11:00 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 11:00 PM (IST)
स्कूल की दशा सुधारना प्राथमिकता : प्रमुख

बांका। प्रखंड के सभी शिक्षक अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। वर्ना अपना तबादला अन्य जगहों पर करा लें। उक्त बातें प्रमुख रवीश कुमार ने कई स्कूलों के निरीक्षण के बाद कही।

loksabha election banner

प्रमुख ने कहा कि स्कूल की व्यवस्था सुधारना उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रखंड में सरकारी विद्यालयों की स्थिति काफी बदतर है। सड़क के किनारे के सभी विद्यालय में महिला शिक्षिका की भरमार है जो अपना आवास देवघर में रखती है। वे 10 से 11 के बीच विद्यालय आती है और दो बजे तक विद्यालय छोड़ देती है। उनका ध्यान बच्चों की पढ़ाई पर कम और आने जाने पर अधिक रहती है। प्रमुख ने बताया की वे करीब एक दर्जन से अधिक विद्यालय की जांच कर चुके हैं। पर कहीं भी समय पर शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैं। कई विद्यालय तो 11 बजे के बाद खुलते हैं। जबकि बच्चे समय पर आकर खेलते है। खास कर चांदन मुख्यालय के आदर्श मध्य विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, संस्कृत विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय गोनोवारी और जनकपुर की स्थिति काफी बदतर है। इसकी जानकारी प्रखंड से जिला तक दे दी गयी है। ऐसे शिक्षकों पर निगरानी के लिए ग्रामीणों को भी कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.