कच्ची पथ पर वाहनों के प्रवेश से कांवरियों को परेशानी
बांका। कांवरिया पथ के तीन सिमानी मोड़ और झारखण्ड सीमा के दुम्मा मोड़ से कांवरिया पथ पर छोटे बड़े वाहनों को अनाधिकार प्रवेश करा दिए जाने से पैदल चलने वाले कांवरिया को काफी परेशानी हो रही है।
बांका। कांवरिया पथ के तीन सिमानी मोड़ और झारखण्ड सीमा के दुम्मा मोड़ से कांवरिया पथ पर छोटे बड़े वाहनों को अनाधिकार प्रवेश करा दिए जाने से पैदल चलने वाले कांवरिया को काफी परेशानी हो रही है। जबकि दोनों जगह पुलिस जवान और दण्डाधिकारी की तैनाती इसी उद्देश्य से की गयी है।
जवानों को कांवरिया पथ पर किसी भी वाहन को जाने से रोकने का आदेश दिया गया है। पर इसका पालन नहीं के बराबर हो रहा है। इससे दोनों तरफ से कांवरिया पथ पर दो पहिया वाहन और छोटी चार पहिया वाहन प्रवेश कर जाते हैं। जिसमें कुछ स्वयंसेवी संस्था का नाम लेकर या कुछ स्थानीय ग्रामीण अपनी गाड़ी बताकर प्रवेश कर जाते हैं। पथ पर भीड़ वाले दिनों में कांवरिया को इससे काफी परेशानी हो जाती है। इसके अलावा कांवरिया पथ पर दुकानों की चौकी और कुर्सी के साथ भिखमंगे भी कांवरिया पथ पर अपनी जगह सुरक्षित कर इसे अतिक्रमित कर बैठे हैं।