कलश यात्रा के साथ विजयनगर में भागवत कथा शुरू
बांका। शहर के विजयनगर में अगले सात दिनों तक भक्ति की रसधारा बहेगी। शनिवार को भागवत कथ
बांका। शहर के विजयनगर में अगले सात दिनों तक भक्ति की रसधारा बहेगी। शनिवार को भागवत कथा की सफलता को लेकर महिलाओं और युवतियों ने कलश शोभा यात्रा निकाली। वहीं, शोभा यात्रा में बच्चों के द्वारा निकाली गई झांकी आकर्षक लग रही थी।
कथा वाचयक ओम प्रकाश महाराज ने भागवत कथा के मर्म को बताया। इधर, शनिवार देर शाम भागवत कथा का शुभारंभ एसपी राजीव रंजन ने दीप जलाकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि अध्यात्म की ओर हर मनुष्य का झुकाव होता है। सभी किसी ना किसी भगवान को अपना आराध्य मानते है। मनुष्य को अपने ¨जदगी में थोड़ा समय निकाल कर भक्ति की ओर भी ले जाना चाहिए। भागवत कथा को लेकर विजयनगर का पूरा माहौल ही भक्तिमय बना हुआ है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि यहां शिव पार्वती विवाह, सीताराम विवाह सहित अन्य प्रसंग पर आचार्य श्री के द्वारा कथा सुनाई जायेगी। वहीं, भागवत कथा के दौरान भक्तिमय भजन की प्रस्तुति कमल कर्मे व सुमन कुमार के द्वारा की जा रही है। आर्गन पर पुतुल झा, नाल पर विश्वजीत मिश्रा, पैड पर अनिरूद्ध कुमार जबकि भाव नृत्य जवाहर के द्वारा की जा रही है।
इस मौके पर थानाध्यक्ष सौम्य प्रियदर्शी, उपाध्यक्ष सुमित साह, सचिव विनोद साह, कोषाध्यक्ष गुड्डू साह, संजोजक भानू कुमार साह, व्यवस्थापक शंभू साह सहित कार्यकर्ता गौतम झा, मृत्युंजय झा, अर्जुन साह सहित अन्य शामिल है।