बच्चों को सदैव शिक्षा के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए
बांका। चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में विदाई समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
बांका। चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में विदाई समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य अशोक कुमार ¨सह को बाढ़ जिला स्थित विद्यालय में स्थानांतरण पर गीता भेंट कर विदाई दी गई। मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय कार्यकाल के दरम्यान छात्र-छात्रा, अभिभावक व विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्राप्त स्नेह सदा हृदय में समाहित रहेगा। उन्होंने बच्चों को सदैव शिक्षा के लिए प्रयत्नशील रहने की बात कही। साथ ही अपने से बड़े व छोटों को सदा आदर देने को कहा। समारोह की अध्यक्षता कर रहे नव पदस्थापित प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इसके अलावा आचार्य विनय कुमार ¨सह ने पूर्व प्रधानाचार्य के साथ बिताए गए पलों को याद किया। कहा कि इनके कार्यकाल में विद्यालय उपलब्धियों से भरा रहा। वहीं छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत भी गाए। इस मौके पर संजना सिन्हा, सिद्धिनाथ ¨सह, मिथिलेश चौधरी, विक्रांत पाठक, चंद्रशेखर ¨सह, अर्चना राजहंस, राजेश मिश्रा, सहित अन्य उपस्थित थे।