कांग्रेस की बैठक में नोटबंदी पर चर्चा
बांका। कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह की अध्यक्षता में हुई।
बांका। कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश इंटक के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ¨सह थे।
बैठक में मुख्य रूप से नोटबंदी से देश में हुई अफरा-तफरी एवं आर्थिक संकट से उत्पन्न हुए बेरोजगारी तथा आम जनता की परेशानी पर चर्चा की गई। इस बाबत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा पांच सवालों का मांगे गए जवाब को प्रधानमंत्री से श्वेत पत्र जारी करने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ¨बदेश्वरी भगत एवं कांग्रेसी नेता चंद्रमोहन झा के आकस्मिक निधन पर सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पटना एनआईटी गंगा घाट पर नाव दुर्घटना के मृतकों को भी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक मुख्य रूप से अधिवक्ता महेश्वरी प्रसाद यादव पूर्णिमा चक्रवर्ती, सुनैना झा, गो¨वद महामरिक, विनय कापरी, रामनारायण ¨सह, प्रखंड अध्यक्ष राम शंकर रवि आदि थे।