बूथ स्तर पर होगा पीएम के संबोधन का प्रसारण
बांका। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शताब्दी समारोह के रूप में मनाई जाएगी।
बांका। जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शताब्दी समारोह के रूप में मनाई जाएगी। आगामी 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का प्रसारण की व्यवस्था बूथ स्तर तक की जाएगी।
गुरूवार को जिलाध्यक्ष विकास ¨सह की अध्यक्षता में बैठक कर इसकी रणनीति बनाई गई। पीएम का प्रसारण 25 सितंबर को होगा। वहीं बैठक में मंडल कमेटी का गठन आगामी 27 सितंबर की बात सभी प्रखंड अध्यक्षों को कही गई। जिलाध्यक्ष ने पंडित दीन दयाल की जयंती को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्ष को कार्यसमिति का गठन ससमय कर लेने की बात कही। साथ ही क्षेत्र में चल रही सभी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने की बात कही। बूथ से जिलास्तर की कमेटी को मजबूती प्रदान करने की लिए कार्य करने की बात कही। साथ ही सूबे सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष ले जाने की बात कही। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष केदार ¨सह, अजय दास, अनिल कुमार ¨सह, उगेंद्र मंडल, मुकेश ¨सह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, मुकेश सिन्हा, सत्यनारायण पंजियारा, बिक्की मिश्रा, राजेश गुंजन झा, निरंजन कुशवाहा, गौतम मोदी, विवेकानंद पाठक, कुणाल भगत, अनुजानंद, चंदन ¨सह, सर्वोत्तम कुमार, कैलाश ¨सह, ¨वदेश्वरी गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।