छात्राओं की सुरक्षा के लिए अभाविप करेगा उग्र आंदोलन
बांका। जिला में लड़कियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म के मामले को लेकर अभाविप ने बुधवार को बैठक कर घटना की कड़ी ¨नदा की।
बांका। जिला में लड़कियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म के मामले को लेकर अभाविप ने बुधवार को बैठक कर घटना की कड़ी ¨नदा की। मौके पर शंभूगंज में छात्रा के साथ दुष्कर्म व जितारपुर में छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना के लिए प्रशासनिक लापरवाही बताया। वहीं वर्तमान सरकार को अपराधी का सहयोगी बताया।
बैठक में संगठन के नगर मंत्री सूरज ¨सह ने कहा कि ऐसी घटना को अभाविप कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं प्रदेश कार्यकारी सदस्य सौरभ ¨सह ने कहा कि ऐसे असमाजिक लोगों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। जब घर की बेटियां ही सुरक्षित नहीं रहेगी। तो ऐसे समाज में स्वस्थ वातावरण की कल्पना कैसे की जा सकती है। वहीं छात्रा प्रखंड प्रमुख रितु कुमारी ¨सह ने कहा कि बहन-बेटियों को स्कूल, कॉलेज व ट्यूशन भेजने से भी अभिभावक डरने लगे हैं। जहां गुरू ही आदम जानवर बना बैठा है। मौके पर संगठन के नगर सह मंत्री नीतीश ¨सह, नंदन कुमार, मुस्कान चौधरी, काजल कुमारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।