आग से डुमरकोल में एक घर राख
बांका। थाना क्षेत्र के डुमरकोल गांव में शुक्रवार दोपहर पूर्व अगलगी की घटना में एक घर जलकर राख हो गया।
बांका। थाना क्षेत्र के डुमरकोल गांव में शुक्रवार दोपहर पूर्व अगलगी की घटना में एक घर जलकर राख हो गया। घटना में गृहस्वामी बिन्दो ¨सह के घर में रखा सारा सामान जल गया। आग का कारण घर के बगल से गुजरी बिजली तार के तेज हवा के संपर्क में आने पर स्पार्क होने से निकली ¨चगारी से फूस के छप्पर में आग लगना बताया जाता है। आग की खबर पर गांव में अफरातफरी फैल गई। कारण कि गांव में इक्का दुक्का पक्का का घर छोड़कर अधिकांश घर फूस एवं खपरैल का है। सामूहिक प्रयास से आग को इधर उधर फैलने से रोकने में कामयाबी मिली। वहीं आसपास घरों के लोगों ने अपने घरों का जरुरी सामान निकाल बाहर कर सड़क पर रख दिया था। घटना के बाद मुखिया मुन्नी देवी ने अपने निजी कोष से तत्काल सहायता के तौर पर 1500 रुपये की सहायता राशि दी।