जिला में पशु स्वास्थ्य सुरक्षा पखवाड़ा आरंभ
बांका। जिला में पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवाड़ा सोमवार से शुरू हो गया है।
बांका। जिला में पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवाड़ा सोमवार से शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने रितेश कुमार डेयरी फार्म अलीगंज से किया।
मौके पर पशु पालन पदाधिकारी डॉ. एजाज अकबर, एआइओ डॉ. इस्तेखाब अख्तर, टीभीओ बाराहाट डॉ. ब्रज भूषण बच्चू ने पशुओं को टीका लगाया। वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी ने पशुओं को यह टीका लगाना जरूरी बताया। कहा कि पशुओं में होने वाली घेघा रोग व अन्य कई बीमारी से उसे छुटकारा मिलता है। एआइओ ने कहा कि गर्भवती पशुओं को यह टीका नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इसकी गर्मी से नवजात बच्चा समय से पहले ही जन्म ले लेता है। इससे जच्चा-बच्चा दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। डॉ. एजाज अकबर ने बताया कि जिला में एक से 20 अगस्त तक टीकाकरण अभियान चलेगा। वर्तमान में इसकी छह हजार खुराक उपलब्ध हुआ है। जिससे नगर पंचायत क्षेत्र एवं बांका प्रखंड में पशुओं को टीका लगाया जा रहा है। लेकिन, अभी दो लाख 85 हजार खुराक आना शेष है। जिसके बाद पूरे जिले में पशुओं को यह टीका लगाया जाएगा। मौके पर डेयरी के संचालक रितेश कुमार चौधरी, बीएएचओ डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. संजय कुमार ¨सह व जितेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।