होमगार्डो ने लिया 28 को जेल भरो आंदोलन का निर्णय
बांका। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले जिला शुक्रवार को भी होमगार्ड के जवानों ने हड़ताल
बांका। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले जिला शुक्रवार को भी होमगार्ड के जवानों ने हड़ताल जारी रखा। गृहरक्षक 15 मार्च को ही शस्त्रागार में अपनी राइफल-गोली जमा कर समान काम समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।
हड़ताल पर आगे की रणनीति तय करने के लिए संघ के उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर उपाध्यक्ष ने बताया कि समिति की ओर से 28 मार्च को आंदोलन की अगली कड़ी में जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सभी गृहरक्षक पटना के संजय गांधी स्टेडियम में एकत्रित होंगे। वहीं, से विधान सभा का घेराव करने के साथ जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेंगे। बैठक में इसके अलावा भी कई अन्य पहलुओं पर चर्चा की गई। मौके पर संघ के भूदेव चादव, भीखारी मंडल, बालमुकुंद ¨सह, शिवलाल यादव, सुबोध यादव, हीरा लाल ठाकुर व नवलकिशोर आदि उपस्थित थे।