विभिन्न वार्डो में समिति का गठन
बांका। प्रखंड के दक्षिणी कोझी पंचायत के वार्ड संख्या चार में वार्ड सदस्य बदमी की अध्यक्षता में ¨सगे
बांका। प्रखंड के दक्षिणी कोझी पंचायत के वार्ड संख्या चार में वार्ड सदस्य बदमी की अध्यक्षता में ¨सगेश्वर यादव सर्वसम्मति से वार्ड विकास समिति के सचिव चुने गये। जानकारी के अनुसार पदेन उपाध्यक्ष एवं उप सरपंच रेणु देवी ,सरपंच विनोद यादव, समाजसेवी दिनेश्वर यादव, ¨वदेश्वरी यादव, रघु यादव, लखन यादव आदित्य यादव एवं नरेश यादव सहित वार्ड क्षेत्र के दर्जनों सदस्यों की उपस्थित में सर्वसम्मति से सुनीता देवी,सिया देवी, सतीश कुमार एवं लता देवी सदस्य चुने गए।
वहीं राता पंचायत के वार्ड संख्या 14 में वार्ड सदस्य रविदास पर मनमानी करते हुए समिति गठन करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है । कारण कुमार राय, नुनु प्रसाद मंडल, शत्रुघ्न प्रसाद व विभीषण कुमार सहित 121 ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर नवगठित समिति को भंग कर नई समिति गठन करने की मांग की है।
धोरैया: धसिया पंचायत के वार्ड नंबर आठ एवं नौ में वार्ड समिति का गठन किया गया। मुखिया मनोज कुमार यादव ने बताया कि आठ नंबर वार्ड के अध्यक्ष वार्ड सदस्य संजय मंडल, सचिव सुभाष ¨सह, नौ नंबर में वार्ड अध्यक्ष मेधू यादव, सचिव सुभाष प्रसाद साह चुने गये। इधर बटसार पंचायत के वार्ड संख्या चार में भी वार्ड समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष वार्ड सदस्य बीबी रूकसाना खातून, सचिव विकास कुमार मंडल चुने गये। मौके पर मुखिया रजनीश कुमार, सरपंच भरोसी मंडल, पंचायत सचिव सियाराम दास आदि उपस्थित थे।