विवाहिता गायब, पुलिस से शिकायत
बांका। शिवशंकर मंडल की विवाहिता पुत्री रेखा देवी पिछले महीने से बाघमारी स्थित ससुराल से गायब है। इस
By Edited By: Published: Wed, 16 Nov 2016 09:47 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 09:47 PM (IST)
बांका। शिवशंकर मंडल की विवाहिता पुत्री रेखा देवी पिछले महीने से बाघमारी स्थित ससुराल से गायब है। इस बाबत थाना में मामले की सूचना देकर पिता ने पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार पिछले 27 अगस्त को रेखा के ससुर बलराम मांझी ने थाना कालोनी में रहने वाली पुत्रबधू के ननद को फोन कर बताया कि रेखा घर से झगड़ा कर मंदार पहाड़ की ओर चली गयी है। उन्होंने बलराम मांझी सहित अन्य पर पुत्री को गायब करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें