पुल बनने से दो राज्यों की मिटेगी दूरी : विधायक
बांका। प्रखंड के मोटंगा गांव में गेरूआ नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास बुधवार को विधायक मनीष कुमार
बांका। प्रखंड के मोटंगा गांव में गेरूआ नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास बुधवार को विधायक मनीष कुमार ने किया। पुल का निर्माण नाबार्ड योजना से लगभग चार करोड़ चार लाख की राहत से होगा।
मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अबतक इस नदी में पुल का निर्माण नहीं हुआ था। इससे लोगों को बरसात के मौसम में घरों से निकलना कठिन था। इस पुल के निर्माण से दो राज्यों की दूरी भी मिट जाएगी। साथ ही पड़ोसी राज्य झारखंड व यहां के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विधायक ने कहा कि जब भी वे इस क्षेत्र में आते थे, तो लोगों की मांगें नदी में पुल की ही होती थी। जिसपर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं विभागीय मंत्री से मिलकर इसके निर्माण की स्वीकृति करायी। पुल का शिलान्यास बाद विधायक पसाहना, सीताचक, गदियन, मोटंगा आदि गांव के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। मौके पर उपस्थित ग्रामीण विकास प्रमंडल बांका टू के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार ¨सह, सहायक अभियंता शंकर प्रसाद चौधरी, कनीय अभियंता नंदकिशोर साह ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। पुल की लंबाई 77.48 मीटर होगी। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष ग्यास खान, जिला महासचिव जैनेन्द्र ¨सह, पूर्व मुखिया अमरेन्द्र कुमार ¨सह, गोपाल दास, इंदु आनंद, मंतलाल चौहान, सदानंद ¨सह, दशरथ चौधरी, विजय महतो, नारदेव चंद्रवंशी, बुटेली मंडल, मनोज पटेल, देवानंद ¨सह, बबलू ¨सह, राजेन्द्र पंडित, मुन्ना मंडल, प्रमोद राय, विकास मंडल आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।