जमीन विवाद सुलझाने को कांग्रेस ने बनाई कमेटी
बांका। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह की अध्यक्षता में एक अधिसूच
By Edited By: Published: Wed, 16 Nov 2016 09:38 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 09:38 PM (IST)
बांका। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह की अध्यक्षता में एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें रजौन प्रखंड कांग्रेस कमेटी की विवादित जमीन को सुलझाने व सहयोग के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सात सदस्यीय कमेटी गठित की गयी। कमेटी के अध्यक्ष रजौन प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद ¨सह होंगे। जो, समय-समय पर एक रणनीति के तहत विवाद को सुलझाने का काम करेंगे। कमेटी में विभाष चन्द्र चौधरी, मंदारेश्वर कुमार मंटू, लक्ष्मण प्रसाद ¨सह, ज्ञानेन्द्र ¨सह, प्रमोद मिश्र, अब्दुल रहमान व देवनदंन श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। इसकी जानकारी जिला प्रवक्ता निकेश कुमार ¨सह ने दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें