रबी अभियान में दस हजार अतिरिक्त खेत को जोड़ें : डीएम
बांका। कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के तत्वावधान में सोमवार को नगर भवन में जिला स्तरीय रबी
बांका। कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के तत्वावधान में सोमवार को नगर भवन में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम डॉ. निलेश देवरे ने कहा कि रबी महोत्सव में काफी कुछ हासिल करने का मौका है। निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक सफलता अर्जित करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करें। अगर, तकनीक व योजनाबद्ध तरीके से खेती करें तो उत्पादन में काफी बढ़ोत्तरी हो सकती है। बांका जिला मुख्य रूप से कृषि आधारित है। यहां एक लाख हेक्टेयर भूमि में खेती होती है। इस बार प्रयास रहे की लक्ष्य से अतिरिक्त 10 हजार हेक्टेयर खेत में गेहूं सहित अन्य फसल लगाएं। ऐसा करने से आगे के वर्षों में यह आंकड़ा बढ़ता ही चला जाएगा।
उन्होंने जिला के बाद प्रखंड स्तर पर होने वाले कर्मशाला में सरकारी योजना व रबी खेती की विस्तृत चर्चा करने को कहा। साथ ही इस दौरान किसानों की परेशानी सुन उसके निष्पादन पर भी बल दिया। कहा कि ज्यादातर गांव में बिजली की आपूर्ति हो गई है। मोटर के माध्यम से आसानी से ¨सचाई की जा सकती है। डीएओ सुदामा महतो ने कहा कि खरीफ की तरह रबी खेती के लिए समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ नियमानुकूल मिलेगा। पीडी आत्मा राम कुमार ने कहा कि प्रखंड स्तर पर आयोजित कर्मशाला के एक दिन बाद उपादान का वितरण कर दिया जाएगा। कर्मशाला के दरम्यान किसानों को योजनाओं की जानकारी के साथ ही खेती के आवश्यक जानकारी दी गई। इस दरम्यान वैज्ञानिकों ने सीधी बुआई सहित कई तकनीक की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक राजीव प्रसाद ¨सह ने किया। मौके पर पीडी आत्मा के उपनिदेशक रामचंद्र यादव, वैज्ञानिक संजय कुमा, कृषि समन्वयक सौरभ ¨सह सहित किसान उपस्थित थे।
------------------
प्रखंड स्तर पर आयोजित कर्मशाला की तिथि
23 अक्टूबर - धोरैया - कटोरिया
24 अक्टूबर - चांदन- बेलहर
25 अक्टूबर - फुल्लीडुमर - बांका
26 अक्टूबर - शंभूगंज - बाराहाट
27 अक्टूबर - अमरपुर-बौंसी
28 अक्टूबर - रजौन