प्रदेश के संयुक्त सचिव बने नागेश्वर साह
बांका। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव नागेश्वर साह प्रदेश संगठन के नये संयुक्त सचिव निर्वाचित घोषि
बांका। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव नागेश्वर साह प्रदेश संगठन के नये संयुक्त सचिव निर्वाचित घोषित हुए हैं। रविवार को बिहार के सभी नौ प्रमंडल मुख्यालय में बनाये गये मतदान केंद्र पर मतदान और मतगणना के बाद सोमवार को पटना कार्यालय में उनके निर्वाचन की घोषणा की गयी है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मौजूदा विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय का निर्वाचन हुआ है। जबकि महासचिव पद पर पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद ¨सह ने चुनाव जीते हैँ। चुनाव में केदार पांडेय पैनल के ही सभी शिक्षक नेता चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। उनके सभी प्रत्याशी को सात-सात सौ से अधिक मत हासिल किया है। नागेश्वर साह भागलपुर प्रमंडल से निर्वाचित होने वाले इकलौते पदाधिकारी हैं। साथ ही श्री साह बांका से प्रदेश संगठन में शामिल होने वाले पहले शिक्षक नेता हैं। इसके पहले कभी किसी शिक्षक नेता ने प्रदेश संगठन का चुनाव भी नहीं लड़ा था। जीत के बाद पटना कार्यालय में राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने उन्हें इसका प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि शिक्षकों के हित में कार्य करने की बड़ी जिम्मेवारी उन्हें मिली है। नये माध्यमिक शिक्षकों को 9300 का ग्रेड पे दिलाने और मजबूत सेवा शर्त की लड़ाई उनका पहला काम होगा। इधर, उनके चुनाव जीतने की खबर से बांका के शिक्षकों में खुशी का माहौल है। जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित, प्रमंडल अध्यक्ष नागेश्वर राय, सदानंद शर्मा, मुकेश निराला, विनोद कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुबोध नारायण ¨सह, गौतम कुमार, अमरनाथ पासवान, मनोज कुमार आदि शिक्षक नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।