विवाहिता अपहरण मामले में तीन हिरासत में
बांका। विजयनगर से पिछले दिनों गायब हुई सुमित ¨सह की पत्नी सोनिया ¨सह के मामले में मुख्य अभियुक्त जयश
बांका। विजयनगर से पिछले दिनों गायब हुई सुमित ¨सह की पत्नी सोनिया ¨सह के मामले में मुख्य अभियुक्त जयश्री कश्यप के पिता और दो दोस्त को बांका पुलिस ने देवघर से हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुमित की शादी देवघर जरलाडीह निवासी सुखदेव ¨सह की पुत्री सोनिया ¨सह के साथ 10 मार्च को हुई थी। लेकिन सोनिया अपने पुरानी प्रेमी जयश्री कश्यप को भूला नहीं पाई थी। और मौका देखते ही बीते 27 अप्रैल को घर से फरार हो गयी। इस बीच सुमित सहित पूरे परिवार ने उनकी खोज की तो पता चला कि उसका पूर्व से ही देवघर के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बांका थाना में मामला दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस लगातार उनकी खोज में है। मंगलवार देर रात्रि देवघर पुलिस के सहयोग से एसआई रंधीर ¨सह ने जयश्री कश्यप के पिता जयराम ठाकुर और उसके दोस्त रंजीत ¨सह व विक्रम पंडित को हिरासत में लिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष एसएन ¨सह ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही विवाहिता को बरामद कर लिया जायेगा।