दो-दो घंटे विलंब से पहुंच रहे चिकित्सक
बांका। सदर अस्पताल में इन दिनों कई चिकित्सकों के लिए समय की कोई पांबदी नहीं है। मंगलवार को जब इसकी प
बांका। सदर अस्पताल में इन दिनों कई चिकित्सकों के लिए समय की कोई पांबदी नहीं है। मंगलवार को जब इसकी पड़ताल की गई तो एक महिला चिकित्सक डयूटी से गायब मिली। इस कारण रोगियों की भीड़ लगी हुई थी। मरीजों ने बताया कि डयूटी पर तैनात महिला चिकित्सक दो घंटे लेट से पहुंची। तब तक कई मरीज ने जाने में ही अपनी भलाई समझी।
मंगलवार को आठ बजे से जिस महिला चिकित्सक की डयूटी थी। वे आठ के बदले दस बजे पहुंची। तब तक सुबह से भूखे-प्यासे महिला मरीजों की हाल बेहाल हो गयी थी। वहीं स्त्री रोग विभाग में दो एएनएम चुपचाप बैठी मैडम का इंतजार कर रही थी। ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही एक नवजात के पोस्टमार्टम में हुए विलंब को लेकर परिजनों ने बवाल काटा था।
मरीजों की राय
मरीज सकीरा, कल्कि देवी, चंदा देवी, फुलिया देवी, उर्मिला देवी, रेखा देवी व फिरोजा ने बताया कि सुबह सात बजे से ही अस्पताल में बैठे हुए है। दो घंटे हो जाने के बाद भी चिकित्सक का कहीं कोई अता-पता नहीं है।