आज से सभी सरकारी विद्यालय मार्निंग
बांका। जिला का सभी सरकारी और निजी विद्यालय शनिवार से मार्निंग टाइम में संचालित होगा। इस संबंध में जि
By Edited By: Published: Fri, 08 Apr 2016 08:43 PM (IST)Updated: Fri, 08 Apr 2016 08:43 PM (IST)
बांका। जिला का सभी सरकारी और निजी विद्यालय शनिवार से मार्निंग टाइम में संचालित होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार ने शुक्रवार को पत्र जारी कर दिया है। सभी प्रकार का सरकारी प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक विद्यालय सुबह साढ़े नौ बजे से खुलेगा और दोपहर साढ़े 11 बजे तक पठन-पाठन का कार्य संचालित करेगा। प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक दोपहर साढ़े बारह बजे तक बने रहेंगे। पिछले दो दिनों से जिला में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते जिलाधिकारी डॉ. निलेश देवरे के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से यह आदेश जारी किया गया है। इस गर्मी के कारण शहर के कई निजी विद्यालयों ने भी अपने समय में परिवर्तन कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें