बांका में विवाहिता की गलादबाकर हत्या
बांका। थाना क्षेत्र के मोथावारी गांव में एक 25 वर्षीया विवाहिता सविता देवी की हत्या ससुराल वालों ने
बांका। थाना क्षेत्र के मोथावारी गांव में एक 25 वर्षीया विवाहिता सविता देवी की हत्या ससुराल वालों ने गला दबाकर कर दी है। हत्या के बाद ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गये। हत्या का कारण दहेज उत्पीड़न है। पुलिस ने शनिवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर हत्या के विरोध में मृतका के पिता ने दामाद सहित सात को नामजद किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। ज्ञात हो कि मृतका को छोटी-छोटी दो बच्ची भी है।
इस बाबत मृतका के पिता किशनदेव यादव गोड़ा थाना बांका निवासी ने बताया कि सविता की शादी दस साल पूर्व की गई थी। शादी के बाद मृतका को दो बेटी होने के बाद ससुराल वाले ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच डोरी एक्ट का मामला भी कोर्ट में किया गया था। वह मामला अभी तक लंबित है। उन्होंने पुलिस से इस कांड में दामाद राजेश यादव, समधी कांग्रेस यादव, समधन दिनला देवी, ननद रेचिया देवी, नंदोसी खीरों यादव, देवर रोहित यादव,एवं मिथलेश यादव के बिरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि शादी के समय गरीबी के कारण जमीन भी बेची थी। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवेश भारती ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।