एक मार्च तक जमा करें एनपीआर
बांका : जनगणना कार्य के लिए दिया गया और एनपीआर व इससे संबंधित अन्य कागजात एक मार्च को बांका प्रखंड म
By Edited By: Published: Sat, 27 Feb 2016 09:02 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2016 09:02 PM (IST)
बांका : जनगणना कार्य के लिए दिया गया और एनपीआर व इससे संबंधित अन्य कागजात एक मार्च को बांका प्रखंड मुख्यालय में जमा होगा। बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि इस कार्य के लिए जिला में बड़ी संख्या में प्रगणकों की तैनाती की गयी है। उन्हें इसमें आधार नंबर सहित अन्य अशुद्धि ठीक करने का कागजात दिया गया था। फरवरी में ही इस कार्य को अंतिम रूप प्रदान करना था। ऐसे में एक मार्च को प्रखंड के लोहिया भवन में विशेष बैठक आयोजित की गयी है। सभी प्रगणक अनिवार्य रूप से इसे जमा कर दें। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें