मृतक पारो की पत्नी का अवैध संबंध हत्यारे से एक साल है
बांका। पारो उर्फ नवल तांती हत्या मामले में गिरफ्तार नामजद अभियुक्त सुनीता उर्फ पार्वती देवी के स्वीक
बांका। पारो उर्फ नवल तांती हत्या मामले में गिरफ्तार नामजद अभियुक्त सुनीता उर्फ पार्वती देवी के स्वीकारोक्ति बयान में हत्यारे के साथ नाजायज संबंध होने का बात कही गई है। बयान में सुनीता ने कहा है कि उसका भीखनपुर गांव के वशीर नद्दाफ के साथ पिछले दस वर्षों से नाजायज संबंध हैं। कारण वशीर नद्दाफ राजमिस्त्री का काम करता है। वह भी उसके साथ काम करती थी। वहीं मृतक की पत्नी यानी उसकी भतीजी बुधनी देवी पिछले एक वर्ष से नयाचक गांव में उसके साथ रह रही थी। इसी बीच बुधनी देवी का भी नाजायज संबंध वशीर नद्दाफ से हो गया। सोमवार को मृतक पारो तांती पत्नी को विदा कराने नयाचक आया था। पत्नी और दोनों बच्चे को अपने साथ ले जाने के लिए जिद करने लगा। इसी बीच वशीर भी मेरे घर पर पहुंच गया। और पारो तांती को अपने साथ लेकर भीखनपुर अपने गांव चला गया। रात में ही वशीर ने उसे मुर्गा और दारू खिला पिलाकर गला रेतकर हत्या कर दिया। तथा मंगलवार की सुबह वशीर पुन: मेरे घर पर आया और कहा कि उसका काम तमाम कर दिए है। अब वह कभी भी वापस लौटकर नहीं आ पायेगा। यह सुनते ही भय से बुधनी अपने मायके शाहकुंड थाना क्षेत्र के घोरपीठिया चली गई। वहीं जब शुक्रवार को भीखनपुर गांव के पछियारी बहियार में पारो तांती का लाश मिलने की सूचना मिली तो वह अपने दो बेटा के साथ क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि के पेट्रोल पंप पर रात बिताई। वहीं छोटा बेटा शैम्पू तांती को बुधनी देवी को लाने घोरपिठिया भेजा। जिसे वह शनिवार को लेकर चपरी बगीचा पहुंचा। और वही से पूरे परिवार के साथ कोलकाता भागने के फिराक में थी कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्यारा वशीर नद्दाफ पुलिस के गिरफ्त से अबतक बाहर है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने बताया कि नामजद अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं इस घटना में अभियुक्तों को संरक्षण देने वालों की भी पहचान की जा रही है। उसपर भी कानूनी शिकंजा कसा जायेगा।