बहियार में बम फूटने से महिला जख्मी, रेफर
बांका। थाना क्षेत्र के पचटकिया गांव के बहबूरा बहियार में रविवार को बम फटने की घटना में एक महिला गंभी
बांका। थाना क्षेत्र के पचटकिया गांव के बहबूरा बहियार में रविवार को बम फटने की घटना में एक महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला सीमावर्ती हरिपुर गांव के नंदकिशोर मांझी की पत्नी चंपा देवी है। जो बहियार में अपने खेत के मेड़ पर लगे अरहर की फसल को काट रही थी। इसी दौरान झाड़ी में झोला में रखे अज्ञात वस्तु को देखने के क्रम में उसमें रखा बम जोर की आवाज के साथ फट गया। बम फटने की घटना में चंपा देवी वहीं गंभीर रुप से जख्मी हो अचेत होकर गिर पड़ी। बम फटने की आवाज सुन आसपास के लोगों ने पहुंचकर महिला की सुध ली। उसे इलाज के लिये पंजवारा अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये अन्यत्र रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. सीडी प्रसाद के मुताबिक बम का बारुद शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगा है। जिससे आंख, हाथ, छाती आदि अन्य अंग प्रभावित हुआ है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि अभी भी घटनास्थल पर एक ¨जदा बम पड़ा हुआ है। जिससे वहां अभी भी दहशत का माहौल व्याप्त है। पंजवारा थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।