शोक सभा आयोजित कर राकेश को दी गई श्रद्धांजलि
बांका। नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े सह करहरिया युवा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार ¨सह के आकस्मिक निधन पर रव
बांका। नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े सह करहरिया युवा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार ¨सह के आकस्मिक निधन पर रविवार को शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक सभा का नेतृत्व कर रहे एमयूसीसी निदेशक रजिक राज ने कहा कि स्व. ¨सह हंसमुख व कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपनी अगुवाई में सैकड़ों सामाजिक कार्यों को सफल अंजाम दिया है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। साथ ही इस दुख की बेला में शोकाकुल परिवार को हिम्मत से काम लेने की बात कही। मौके पर एनवाईसी लालमणी, मिथुन कुमार, सोनू, जयंत कुमार, अली, अमित, पारितोष, लालपरी, अमन सहित अन्य मौजूद थे। जानकारी हो कि युवा मंडल अध्यक्ष की मृत्यु हृदय गति रूकने से शनिवार को दोपहर हो गई थी। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र सहित भरापुरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार सुल्तानगंज घाट पर रविवार को किया गया। इससे पहले उनके पैतृक आवास पर शुभ ¨चतकों की भीड़ उनके दर्शन के लिए लगी रही। करहरिया सहित पूरे शहर में वे काफी लोकप्रिय थे।