हेठचांदन गांव के एक घर में चोरी
बांका। थाना के कोरिया पंचायत के हेठचांदन गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर से एक लाख से अधिक की
By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 09:46 PM (IST)
बांका। थाना के कोरिया पंचायत के हेठचांदन गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर से एक लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने हेठचांदन निवासी डोमन ठाकुर के घर से दस किलो पीतल, पन्द्रह किलो कांसा का बर्तन और 40 हजार का सोना, तीन बैंक पासबुक, चार बक्सा, तीन अटैची एवं बाइक के कागजात की चोरी कर ली। गृह स्वामी जिस घर में सोये हुए थे चोरों ने उसका दरवाजा बाहर से बन्द कर दिया था। रात को घर के लोग जब लघुशंका के लिए उठे तो दरवाजा नहीं खुलने पर हल्ला किया। आसपास के लोग जमा हुए तब जाकर सभी का दरवाजा खोला। उसके बाद चोरी का पता चला। थानाध्यक्ष आशिष कुमार ने बताया कि घटना स्थल का जायजा लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें