जिप अध्यक्ष ने किया प्रोत्साहन राशि का वितरण
बांका। प्रखंड सभागार में वर्ष 2014-15 के मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी के सभी कोटि एवं इंटर परीक
बांका। प्रखंड सभागार में वर्ष 2014-15 के मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी के सभी कोटि एवं इंटर परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण 130 छात्र- छात्राओं के बीच मुख्य मंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रोत्साहन राशि का वितरण जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी के हाथों किया गया। अध्यक्षता प्रमुख रामानन्द यादव ने की। संयोजक बीडीओ सैयदा नूजहत मंसूर थे। मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को मेहनत कर विज्ञान, साहित्य सहित अन्य सभी विधाओं में गांव का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी ¨लगानुपात में अन्तर है। इसके लिए लडकियों को को प्रेरित करते हुए कहा जब आप पढ़ लिख आगे आयेंगी, तभी कुछ सार्थक पहल प्रारंभ होगा। वहीं प्रमुख ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले छात्रों के लिए वे हर समय मदद के लिए उपलब्ध रहने का भरोसा दिलाया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्ञानेश्वर कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।