सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
बांका। पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में शुक्रवार देर रात झारखंड सीमा में गोखा पुल के प
By Edited By: Published: Sat, 30 Jan 2016 09:56 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2016 09:56 PM (IST)
बांका। पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में शुक्रवार देर रात झारखंड सीमा में गोखा पुल के पास सुभाष पासवान के गंभीर रुप से घायल होने के बाद उसका निधन हो गया। मृतक पंजवारा थाना क्षेत्र के कचमचिया कचहरी टोला का निवासी था। वह देर रात बाइक से डुमरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति में संतुलन बिगड़ने के बाद वह दुर्घटनाग्रस्त होकर वहीं अचेत हो कर गिर गया। समय पर समुचित इलाज न हो पाने से उसकी मौत हो गई। मृतक के घर शोक का माहौल व्याप्त है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें