जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट
बांका। प्रखण्ड के सिलजोरी पंचायत अंतर्गत बियाही गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारप
By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 07:19 PM (IST)
बांका। प्रखण्ड के सिलजोरी पंचायत अंतर्गत बियाही गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों का इलाज चांदन अस्पताल में किया गया। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की बियाही निवासी शम्भु यादव और नरसिंह यादव के बीच कई जमीनी विवाद चल रहा है। उसी से परिणाम स्वरूप नर¨सह यादव ने शराब पी कर अपने भाई के साथ मिल कर शम्भु यादव के घर पर आकर हथियार और लाठी से मारपीट कर उसका सर फोड़ दिया। जब लड़ाई रोकने घनश्याम यादव आया तो उसे भी मार कर जख्मी कर दिया। इस सम्बन्ध में चांदन थाने में शम्भु यादव के आवेदन पर नर¨सह यादव ,सुरेश यादव और मन्नू यादव को अभियुक्त बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें